फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खौफनाक कदम न उठाती वो तो गैंगरेप तय था'

Wed, 28 Jan 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जागरण से लौट रही युवती अगर उस रात वो खौफनाक कदम न उठाती तो तीन युवक उसके साथ गैंगरेप कर देते। मामला, मोहाली जिले के कुराली इलाके का है। यहां तीन युवकों ने महिला से चलती पिकअप में गैंगरेप का प्रयास किया।
विज्ञापन


महिला ने चलती पिकअप से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, जबकि उसके बच्चे को आरोपी कुछ दूरी पर फेंककर फरार हो गए। घायल मां-पुत्र को स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

जागरण पर जाने के लिए बुलाया था युवक ने

जानकारी देते हुए पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जागरण पार्टी में उसके साथ काम करने वाले हेमंत कुमार ने उसे फोन कर जागरण के लिए कुराली बुलाया। वह 12 वर्षीय बीमार बेटे के साथ कुराली आ गई। हेमंत पहले से बस स्टैंड पर दो दोस्तों के साथ पिकअप लेकर खड़ा था। पिकअप के सामान ढोने वाले हिस्से को तिरपाल से ढका हुआ था।

आरोपी ने महिला को गाड़ी के पीछे संगत के साथ बैठने को कहा। जब वह बैठने लगी तो देखा की उसमें कोई संगत नहीं थी। इसी दौरान हेमंत भी उसके साथ पीछे आया और यह कहते हुए उसके साथ बैठ गया कि आगे कुछ संगत बैठेगी, तुम बैठ जाओ। इस दौरान वे गाड़ी को रोपड़ की तरफ ले गए।

पीड़िता ने बताया कि जब पिकअप जा रही थी तो हेमंत उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। विरोध के बावजूद वह बाज न आया तो उसने फ्लाईओवर पर गाड़ी से छलांग लगा दी। वह बुरी तरह से घायल हो गई और बेटा गाड़ी में ही रह गया।
विज्ञापन

बेटे को फ्लाईओवर पर फेंक गए

घायल हालत में किसी की मदद से महिला स्थानीय बस स्टैंड पहुंची और गश्त कर रही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस जब महिला के साथ रोपड़ की ओर रवाना हुई तो गाड़ी में सवार हेमंत कुमार और उसके साथी उसके बेटे को भी कुराली फ्लाईओवर के आगे फेंककर चले गए, जो बुरी तरह घबराकर रो रहा था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमंत कुमार, उसके साथी यादविंद्र सिंह और सुखविंद्र सिंह गोल्डी को पिकअप सहित काबू कर कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला और उसके बेटे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें