फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, 3 युवतियों की मौत, हादसे का कारण आया सामने

Mon, 11 Jul 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में रविवार की रात हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवतियों की मौत हो गई। हादसे का कारण सामने आया तो परिजन हैरान रह गए। हादसे में तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी एक ही कार में सवार थे। यह हादसा गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेक्टर 44-45 की डिवाइडिंग रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पूजा शर्मा (28), तस्मिता शर्मा (23) और पलक अरोड़ा (23) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ कार में सवार तीन युवक संदीप, जसप्रीत सिंह और हरिंदर सिंह बुरी तरह घायल हो गए। तीनों का इलाज मोहाली के प्राइवेट अस्पताल फोर्टिस में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घायलों में संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में पूजा शर्मा कुरुक्षेत्र की रहने वाली थी। जबकि पलक अरोड़ा और तस्मिता शर्मा भिवानी की रहने वाली थीं।

तस्मिता शनिवार को गुड़गांव से सहेली के पास आई थी
भिवानी की रहने वाली तस्मिता शर्मा 9 जून को गुड़गांव से अपनी सहेली पलक से मिलने आई थी। वह गुड़गांव में नौकरी करती है। जबकि पलक, पूजा, जसप्रीत सिंह और हरिंदर सिंह मोहाली की कंपनी आईएक्सएल आईटी कंपनी में काम करते थे। संदीप मोहाली फेज 3ए का निवासी है। फेज 3ए में जसप्रीत सिंह और हरिंदर सिंह किराए पर रहते थे। पूजा और पलक भी मोहाली के सेक्टर 69 में किराए पर रहती थीं।
विज्ञापन


सेक्टर 26 से खाना खाकर लौट रहे थे
पुलिस ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे सभी ने शहर में घूमने के बाद सेक्टर 26 के रेस्टोरेंट में खाना खाया। इसके बाद वह एक कार में मोहाली अपने घरों को लौट रहे थे। जब वह सेक्टर 44-45 की डिवाडिंग रोड पर पहुंचे तो गलत दिशा से एक बाइक सवार बिल्कुल उनके सामने आ गया। बाइक की हेड लाइट भी नहीं जल रही थी। कार की स्पीड लगभग सौ किलोमीटर प्रति घंटा थी। उसी को बचाने के चक्कर में कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ से टकराकर पलट गई।

घर की छत पर सैर कर रहे व्यक्ति ने पुलिस को बुलाया
सेक्टर 45 में घर की छत पर सैर कर रहे अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर देखा कि एक तेज गति से आ रही कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। उसमें कुछ युवक युवतियां फंसे हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को जीएमसीएच-32 लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने तीन युवतियों को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

सीट बेल्ट ने बचाई आगे बैठे लड़कों की जान
पुलिस ने बताया कि फोर्ड फीगो कार जसप्रीत चला रहा था और साथ वाली सीट पर हरिंदर बैठा हुआ था। दोनों ने सीट बेल्ट पहन रखी थी। जबकि  तीन युवतियां और युवक संदीप बिना सीट बेल्ट लगाए पीछे वाली सीट पर बैठे थे। पीछे बैठे चार में से तीन युवतियों की तो मौके पर ही मौत हो। जबकि संदीप अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे
सोमवार को पुलिस ने जीएमसीएच-32 में तीनों युवतियों का पोस्टमार्टम करवाकर शव हरियाणा से आए उनके परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने कार चला रहे जसप्रीत सिंह के बयान पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें