फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की इस वारदात को पढ़कर हैरान होंगे आप

Wed, 24 Dec 2014 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की इस घटना को पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। यह घटना हरियाणा में हुई। फतेहाबाद के गांव दरियापुर में चोर सिलेंडरों से भरा एक ट्रक पर हाथ साफ कर गए। ट्रक में करीब 300 सिलेंडर थे। चोरों ने धुंधा का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया। पुलिस को पीछे देखकर चोर ऐलनाबाद के पास ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं ट्रक में बिलिंग से 11 सिलेंडर कम पाए गए हैं। ट्रक ड्राइवर मुकेश कुमार सोमवार शाम जींद प्लांट से एचपी कंपनी के गैस से भरे 300 सिलेंडर लोड कर सिरसा की कैलाश गैस एजेंसी के लिए चला था।
विज्ञापन

विज्ञापन

होटल पर खाना खाने के लिए रूका था ड्राइवर

ड्राइवर के अनुसार सोमवार रात्रि करीब 11 बजे वह दरियापुर के समीप एक होटल पर खाना खाने के लिए रुका। जब वह खाना खाने के बाद बाहर निकला तो ट्रक गायब था। ट्रक गायब पाकर उसका सिर चकरा गया।

ड्राइवर मुकेश ने बताया कि तुरंत मामले की सूचना दरियापुर चौकी में दी। गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के चोरी होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी। इस दौरान सदर थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने ट्रक की दिशा में उसका पीछा किया और उसे ऐलनाबाद के समीप से बरामद कर लिया।

इस दौरान ट्रक को चोरी करने वाले मौके से फरार हो गए। दरियापुर चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि सिलेंडर से भरे ट्रक को ऐलनाबाद के पास से बरामद कर लिया गया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें