फ्लैट बेचने के नाम पर एक करोड़ 36 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी दंपति का आर्थिक अपराध शाखा सुराग नहीं लगा पाई। इस पर, पुलिस ने आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
नई दिल्ली के मौर्य इंक्लेव के आरपी ब्लॉक के मकान नं. 75 निवासी कपिल बंसल और उनकी पत्नी भारती बंसल की सूचना देने वाले को यह इनाम दिया जाएगा।
दंपति पर एक सितंबर 2012 में सेक्टर 34 में और पुणे पुलिस ने दो नवंबर 2012 को भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। तब से ही दंपति पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं।
पूना निवासी इमनिंदर पाल सिंह ने 2012 में आर्थिक अपराध शाखा पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे फ्लैट खरीदना था। इस दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी दंपति कपिल बंसल और उनकी पत्नी भारती बंसल से हुई।
उन्होंने कहा कि उनका फ्लैट सेक्टर-49 चंडीगढ़ स्थित सोसाइटी में है। उन्होंने इमनिंदर सिंह की मुलाकात जोगिंदर सिंह और सुशील कुमार से कराई। फ्लैट का सौदा एक करोड़ 36 लाख में तय हुआ।
इमनिंदर पाल सिंह ने फ्लैट की नगदी दंपति के हवाले कर दी। बाद में पता चला कि वह फ्लैट किसी और के नाम था। पुलिस ने मामला दर्जकर 29 जुलाई 2013 को जोगिंदर सिंह को दबोच लिया था।
बेटी से सगाई कर फं साया था जाल में
पूना में कपिल बंसल और इमनिंदर पास सिंह दोनों पड़ोसी थे। कपिल बंसल ने उसे जाल में फंसाने के लिए गुडगांव में बेटी के साथ रिंग सेरेमनी कर दी।
इसके बाद इमनिंदर से फ्लैट में रुपये लगाने के लिए एक करोड़ 36 लाख रुपये लिए थे। बाद में दंपति फ्लैट बेचकर भाग गए। बता दें कि भारती बंसल कपिल की दूसरी पत्नी है।
दंपति की इन नंबर पर दे सूचना
डीएसपी आर्थिक अपराध शाखा--------------------8288019951
आर्थिक अपराधा शाखा ब्रांच----------------------0172-2740416
जांच अधिकारी-----------------------------------9855359902
पुलिस कंट्रोल रूम-------------------------------0172-2749194
एसएचओ सेक्टर-34----------------------------9779580934