फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस का इंतजार कर रहे लोगों पर पेड़ का तना गिरा, महिला की मौत

Fri, 07 Apr 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
विज्ञापन
बस का इंतजार कर रहे लोगों पर पेड़ का तना गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिंजौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर वीरवार को सुबह चल रही आंधी के दौरान ड्यूटी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे लोगों पर पेड़ का तना टूटकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरतलब है कि बुधवार को रात से ही इलाके में चल रही आंधी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। 
विज्ञापन


मृतक महिला सुनीता (32) के पति गुरमीत सिंह और उसके भाई जरनैल सिंह ने बताया कि सुनीता पंचकूला डीसी आफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती थी। गुरमीत सिंह निवासी गांव कीरतपुर ने बताया कि वीरवार को सुबह करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी सुनीता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बस स्टॉप पर छोड़कर गया था। जहां वह अपनी सहेली रजनी के साथ ड्यूटी जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। 
विज्ञापन

दिसंबर 2012 में हुई थी शादी 

बस का इंतजार कर रहे लोगों पर पेड़ का तना गिरा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान चल रही तेज हवाओं से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगे एक पेड़ का मोटा तना टूटकर सुनीता के सिर पर गिर गया। हादसे में उसकी पत्नी सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी सहेली रजनी की टांगों, हाथ और गर्दन पर गहरी चोटें आईं हैं। इस दौरान वहीं पर खड़ा एक अन्य युवक सुनील भी तने की चपेट में आने से घायल हो गया।

दिसंबर 2012 में हुई थी शादी 
 गुरमीत ने बताया कि उसकी सुनीता से शादी दिसंबर 2012 में हुई थी और उसकी एक डेढ़ साल की बिटिया भी है। सुनीता ने मार्च में ही पंचकूला डीसी ऑफिस में कंप्यूटर आपरेटर की जॉब ज्वाइन की थी। उसकी नौकरी को अभी 15 दिन हुए थे। 16वें दिन उसकी जान चली गई। हादसे में घायल रजनी और सुनील को पंचकूला के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने सुनीता के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें