फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंट से पैसे मांगना पड़ गया भारी, पिता और पुत्र पहुंच गए अस्पताल

Sat, 27 Jan 2018 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
ट्रैवल एजेंट की धोखाधड़ी
विज्ञापन
पिता और पुत्र को ट्रैवल एजेंट से पैसे वापिस मांगना महंगा पड़ गया। दोनों का वो हाल हुआ कि जान पर बन गई, अस्पताल पहुंच गए। घटना पंजाब के बटाला की है। गांव राजेके में अपने पैसे वापिस मांगने गए पिता-पुत्र पर ट्रैवल एजेंट ने किरच से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों की हालत नाजुक देखते हुए सिविल अस्पताल ध्यानपुर से अमृतसर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


हत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ही में आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धारा 307 के तहत खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। एएसआई गुरमेज सिंह ने बताया कि गांव राजेके के रहने वाले जगतार सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह ने पुलिस को बताया है कि करीब 8 महीने पहले उसके बेटे गुरप्रीत सिंह (20) को भूपिंदर सिंह वासी गांव राजेके ने दुबई भेजने के लिए टूरिस्ट वीजा लगवाने के लिए 70 हजार लिये थे।

साथ ही वादा किया था कि जब वह दुबई पहुंचेगा तो उसको काम भी दिलवाएगा, फिर दो साल का उसका वीजा भी बढ़ा देगा। सब तैयारी के बाद गुरप्रीत सिंह दुबई चला तो गया, लेकिन एजेंट ने उसे वहां पर न तो कोई काम दिलवाया और और न ही वीजा की अवधि में बढ़ोतरी करवाई। मजबूरन बेटे को वापिस इंडिया आना पड़ा। अब वह एजेंट के पास गया और उसे पैसे वापिस करने को कहा तो भूपिंदर सिंह ने उस पर किरच से हमला कर दिया। वह बचाने के लिए बीच में आए तो उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन


एएसआई गुरमेज सिंह ने बताया कि जगतार के सिंह के बयानों पर आरोपी ट्रेवल एजेंट भूपिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया औैर उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें