फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 रुपये रिश्वत ली थी, जमानत पर रिहा हुए ट्रैफिक वाले

Sat, 04 Jun 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रिश्वत - फोटो : demo
विज्ञापन
300 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस के हत्थे चढ़े दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों हेड कांस्टेबल रविंदर सिंह और कांस्टेबल समर सिंह को शुक्रवार जिला अदालत से जमानत मिल गई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दोनों को 25-25 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत के आदेश दिए।
विज्ञापन


बता दें कि 11 मई को विजिलेंस ने सेक्टर-37 निवासी नवदीप सिंह की शिकायत पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों रविंदर सिंह और समर सिंह को सेक्टर-23/24 लाइट प्वाइंट से गिरफ्तार किया था। उन पर चालान न काटने की एवज में 300 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप था। दोनों ने शिकायतकर्ता से बाइक के दस्तावेज सहित कागज दिखाने को कहा था। नवदीप के पास कोई दस्तावेज न होने पर दोनों पुलिस कर्मियों ने उसका चालान काटने की धमकी दी थी।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने चालान न करने के लिए उससे तीन सौ रुपये मांगे थे। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सौ-सौ रुपये के तीन नोट उन्हें दे दिए, लेकिन इससे पहले उसने उन नोटों की फोटो खींच ली। थोड़ा आगे जाकर उसने इसकी सूचना विजिलेंस को दी साथ ही बतौर सबूत फोटो भी भेज दी। 
विज्ञापन

इस पर थोड़ी देर बाद विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पुलिस कर्मियों की तलाशी ली। उनकी सरकारी बाइक की डिग्गी से सौ-सौ के दो नोट बरामद हो गए थे। इस पर विजिलेंस ने हेड कांस्टेबल रविंदर सिंह और कांस्टेबल समर सिंह को हिरासत में ले लिया था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें