फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV फुटेज से बयां हुई ट्रैफिक पुलिस कर्मी की 'दबंगई'

Mon, 08 Jun 2015 09:17 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
‘मैं चाहे ये करूं, मैं चाहे वो करूं, मेरी मर्जी...’। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस आजकल ऐसी ही धक्केशाही पर उतर आई है। सेक्टर-29 लाइट प्वाइंट पर एक बाइक और एक कार सवार ने ग्रीन सिग्नल के बीच लाइट प्वाइंट क्रॉस किया, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोककर रेड लाइट जंप करने का चालान काट दिया।
विज्ञापन


पुलिस वालों ने धक्केशाही तो दिखा दी, लेकिन वे यह भूल गए कि यहां सीसीटीवी में उनकी यह करतूत कैद हो रही है और पीड़ित व्यक्ति शिकायत भी कर सकते हैं।

बाद में बाइक सवार सेक्टर-49 निवासी राजेश कुमार और कार सवार राजीव शुक्ला ने ट्रैफिक पुलिस लाइन में इसकी शिकायत की और जब सीसीटीवी खंगाला गया तो उनकी शिकायत सही निकली। बहरहाल, डीएसपी ने इनक्वायरी मार्क कर दी है।
विज्ञापन

करीब आधा घंटा बहस करते रहे कर्मी

सेक्टर-49 निवासी राजेश कुमार ने सेक्टर-29 स्थित पुलिस लाइन में दी शिकायत में बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया से ट्रिब्यून चौक जा रहा था।

इस दौरान ग्रीन सिग्नल के बीच उसने जैसे ही सेक्टर-29 लाइट प्वाइंट क्रास किया, सड़क किनारे खड़े ट्रैफिक पुलिस के होमगार्ड राजपाल व हेड कांस्टेबल बलविंदर ने रोककर रेड लाइट जंप का चालान कर दिया।

आसपास के लोगों ने भी गलत चालान का विरोध किया, लेकिन पुलिस वालों ने एक न सुनी। इसलिए करीब आधे घंटे तक बहस भी हुई। आखिरकार, उसने ट्रैफिक पुलिस लाइन में ही शिकायत देना मुनासिब समझा।

दोबारा परेशान किया
शिकायतकर्ता ने ट्रैफिक पुलिस लाइन में घटना के दिन यानी चार जून को ही शिकायत दर्ज करा दी थी, लेकिन उसे रविवार को दोबारा बयान देने के लिए बुलाकर परेशान किया गया। राजेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह ट्रैफिक पुलिस लाइन से उसे फोन आया और शाम में आकर दोबारा बयान दर्ज कराने की बात कही गई।

उसने दोनों ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिसकर्मियों द्वारा जबरदस्ती गलत चालान काटने की शिकायत आई है। इस मामले में इनक्वायरी मार्क कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें