हरियाणा में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इलाज में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन कम हो रहे हैं। सरकार के पास स्टॉक में मात्र 139 इंजेक्शन बचे हैं और कुल मरीज 1056 हो गए हैं। हालांकि, सरकार दावा कर रही है कि जल्द 3120 इंजेक्शन और मिलेंगे। सरकार ने 15 हजार इंजेक्शन ऑर्डर दिया है।
सरकारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अब ब्लैक फंगस से 91 मरीजों की मौत हो चुकी है और कुल मरीजों का आंकड़ा 1056 पहुंच गया है। 154 मरीज ठीक हो चुके हैं और 799 का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अब तक हॉटस्पॉट जिलों गुरुग्राम में 269, रोहतक 264 और हिसार में 211 मरीज मिल चुके हैं। अंबाला में 7, भिवानी 9, फरीदाबाद 87, फतेहाबाद 11, झज्जर 10, कैथल 2, करनाल 35, नूंह 33, पंचकूला 10, पानीपत 48, रेवाड़ी 5, सिरसा 43, सोनीपत 7 और यमुनानगर में 5 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
कहां-कितने उचाराधीन
हरियाणा के सरकारी और निजी अस्पतालों में 799 मरीज उपचार अधीन हैं। इनमें से 368 निजी अस्पतालों में, 38 सिविल अस्पतालों और 393 मरीज मेडिकल कॉलेजों में भर्ती हैं। रोहतक में सबसे अधिक 235, गुरुग्राम 184, हिसार 168, फरीदाबाद 52, पानीपत 4, नूंह 30, करनाल 28, अंबाला 7, भिवानी 3, फतेहाबाद 6, झज्जर-कैथल 1-1, पंचकूला 7, रेवाड़ी 5, सिरसा 17, सोनीपत 7 और यमुनानगर में 5 मरीजों का इलाज चल रहा है।
154 मरीज स्वस्थ हुए
अब तक 154 मरीज ठीक हो चुके हैं और 91 मरीजों की मौत हो चुकी है। ठीक होने वालों में सबसे अधिक गुरुग्राम 64, हिसार 22, फरीदाबाद 33, भिवानी-पानीपत 1-1, फतेहाबाद-करनाल 2-2, रोहतक 11, सिरसा में 18 हैं। मौत के मामलों में सबसे अधिक हिसार में 29 की हो चुकी है। गुरुग्राम 20, भिवानी-फतेहाबाद-कैथल 1-1, झज्जर 7, करनाल 5, नूंह 2, पंचकूला-पानीपत 3-3, रोहतक 14, सिरसा में 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।
77 दिन के बाद सबसे कम 723 नए कोरोना केस मिले
हरियाणा में शनिवार को 77 दिन बाद सबसे कम 723 नए केस मिले और 1744 संक्रमित ठीक हुए हैं। अहम बात ये है कि सभी जिलों में नए केसों का आंकड़ा 66 से नीचे हैं। एक दिन का पॉजिटिविटी रेट 1.87 फीसदी रह गया है और दूसरी लहर की पॉजिटिविटी 13.81 और कुल संक्रमण दर 8.26 प्रतिशत है। रिकवरी दर बढ़कर 97. 55 प्रतिशत हो गई है। एक्टिव केसों की संख्या 9974 रह गई है।