फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालों का कारोबार : पुलिस को एक और सफलता

Tue, 17 Dec 2013 10:31 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने जानवरों की खालों के काले कारोबार का खुलासा करने के बाद इस मामले में गांव जटीनिया (धरमपुर, हिमाचल प्रदेश) निवासी एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इसके पास से भी तेंदुए की एक खाल बरामद हुई है। पुलिस इससे पहले फेज-सात निवासी अजीत पाल सिंह को गिरफ्तार कर उससे तेंदुए की एक खाल बरामद कर चुकी है। अजीत पाल फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

सीआईए स्टाफ ने सबसे पहले अजीत पाल को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद सीआईए ने सोमवार को तीन लोगों को हिरासत में लिया था।

वे तीनों ही खालों के कारोबार में कमीशन एजेंट थे। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस गांव जटीनिया (धरमपुर) निवासी बाबू राम उर्फ देवी राम तक पहुंची।

38 वर्षीय बाबू राम खेतीबाड़ी करता है। बाबू राम की गिरफ्तारी के बाद उससे तेंदुए की एक खाल बरामद हुई है। बाबू राम को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बाबू राम ने पुलिस को बताया है कि यह खाल उसने एक नेपाली से ली थी। अब नेपाली की गिरफ्तारी के बाद इस काले कारोबार की अगली कड़ी का पता चलेगा। पुलिस का मानना है कि ये सभी लोग सिर्फ एजेंट हैं। ,तेंदुए के असली शिकारी रसूखदार लोग ही निकलेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें