बैंक में कार्यरत युवती ने पड़ोसी पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। युवती ने सीओ सदर स्वतंत्र कुमार से शिकायत की है। सीओ ने इंस्पेक्टर पटेलनगर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बैंक में करती है कार्य
पटेलनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती एक बैंक में क्लर्क है। युवती का आरोप है कि उसका पड़ोसी अक्सर शराब पीकर उसके घर के बाहर आकर हंगामा करता है। कई बार युवती उसको डांट चुकी है। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार रात आरोपी फिर शराब पीकर युवती के घर के बाहर पहुंच गया।
शराब के नशे में छेड़छाड़
युवती ने युवक से साफ तौर पर कहा कि वह इस वक्त शराब के नशे में है। इसलिए सीधे अपने चला जाए। लेकिन युवक ने बात नहीं मानी। आरोप है कि युवक ने समीप पड़ा डंडा उठाकर युवती के सिर पर मार दिया। कंट्रोल रूम में कॉल करने पर बाजार चौकी पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्ट्या मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। युवती की लिखित शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी