बताया जा रहा है कि अंकुश पुत्र गुलशन, नवीन निवासी सेक्टर 13-17, कपिल पुत्र राकेश निवासी नूरवाला व एक अन्य युवक चारों दोस्त थे। कपिल सरकारी कॉलेज में बीकॉम का छात्र था। नवीन कक्षा 12 वीं का छात्र था, अंकुश भी एक कॉलेज का छात्र था। इनके साथ इनका अन्य दोस्त भी था। चारों दोस्तों ने करनाल में जाकर अपने फोटो खींचने की प्लानिंग बनाई थी।
अंकुश गुरुवार शाम को घर से कार लेकर निकला था। कार अंकुश चला रहा था। कोहंड गांव के पास कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में अंकुश, कपिल व नवीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कार की खिड़की तोड़कर शवों को बाहर निकाला। तीनों मृतकों के सिर पर गंभीर चोटें थी। चौथे युवक की हालत गंभीर थी। स्थानीय लोगों ने अपने वाहन से उसे सिविल अस्पताल में भिजवाया, डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया।