फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं का अश्लील वीडियो व्हाट्स एप पर डाला

Fri, 13 Mar 2015 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के बठिंडा जिले के एक सरकारी स्कूल के तीन छात्रों ने छात्राओं से अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बनाया और उसे व्हाट्स एप पर डाल दिया। वीडियो के बारे में पता चलते ही प्रिंसिपल ने वीरवार को तीनों छात्रों को स्कूल से निकाल थाना नंदगढ़ में शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन


प्रिंसिपल ने स्कूल में बैठक कर इस बात की सूचना आरोपियों के परिजनों और सरपंच को दी। एक आरोपी का पिता अपने बच्चे को स्कूल से निकाले जाने पर इतना भड़क उठा कि उसने बैठक में ही सरपंच हरजिंदर सिंह पर कैरोसीन तेल छिड़क आग लगाने की कोशिश की। लेकिन वहां पर मौजूद स्कूल के स्टाफ और गांव के लोगों ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया ।

थाना नंदगढ पुलिस प्रभारी ने बताया कि उन्होने प्रिंसिपल की शिकायत के अधार पर तीनों छात्रों के खिलाफ पर डीडीआर दर्ज कर ली गई है। वहीं, सरपंच को आग लगाने की कोशिश करने के आरोप में एक छात्र के पिता हरबंस सिंह के खिलाफ हत्या करने की कोशिश का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

बेटी को घुमाने के बहाने ले गया कर दिया रेप

महिला से नाजायज संबंध तो पहले से थे। महिला की बेटी पर नजरें खराब हुईं तो बहाने से उसे भी हवस का शिकार बना लिया। सनसनीखेज वारदात पंजाब के लुधियाना जिले के जगरांव इलाके की है। यहां एक नर्सरी के मालिक ने पहले विवाहिता से नाजायज संबंध बनाए फिर उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। जगरांव पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।

पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपनी मां के साथ जगरांव में रहती है, शहर में स्थित एक नर्सरी के मालिक साबिर अली अक्सर उनके घर पर आता रहता है और उसकी मां के साथ संबंध हैं। आठ मार्च को वह घर पर आया और पीड़िता को नर्सरी में ले गया। जहां पर उसने पीड़िता को डरा धमका कर दोपहर को जबरदस्ती दुराचार किया।

साबिर अली ने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बुधवार की शाम पीड़िता ने सारी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। उसकी मां ने उसे जगरांव अस्पताल में दाखिल कराया और महिला पुलिस थाने में शिकायत की।

पुलिस ने साबिर अली को गिरफ्तार कर लिया। बस स्टैंड पुलिस चौकी के प्रभारी तरसेम लाल ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

महिला से 3 लोगों ने ‌किया रेप

गुरदासपुर में बहरामपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रहने वाली महिला ने डाला गांव के तीन लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गुरदासपुर में दाखिल महिला ने बताया कि आठ मार्च को वह सुबह खेतों में चारा लेने गई थी। इस दौरान डाला गांव के लखविन्द्र, लाडी और राजन खेत की बट से छेड़छाड़ कर रहे थे। महिला ने रोकने की कोशिश की तो वह जबदस्ती उसे ट्यूबवेल पर ले गए और रेप किया। महिला ने घर आकर परिजनों को सारी बात बताई।

इसकी शिकायत बहरामपुर पुलिस स्टेशन और हेल्पलाइन पर भी की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वीरवार को मजबूरन महिला को गुरदासपुर अस्पताल में दाखिल होकर मेडिकल कराने की गुहार लगानी पड़ी। महिला ने बताया कि आरोपी परिवार के साथ उनका जमीन विवाद भी चल रहा है।

बहरामपुर पुलिस स्टेशन इंचार्ज बलजीत सिंह का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच जमीनी विवाद होने के कारण दोनों ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कई तरह के आरोप समय-समय पर लगाते रहते है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत उन्हें मिल गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शिकायत सही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्लिपिंग इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे

पत्नी के सामने पहले तो एक विवाहिता को धोखे से घर बुलाया। विवाहिता से रेप करने लगा तो पत्नी दोनों की वीडियो बनाने लगी।  बाद में दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वह उसकी क्लिपिंग इंटरनेट पर अपलोड करके उसे बदनाम कर देंगे।

23 साल की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वारदात पंजाब के अबोहर(फिरोजपुर) की है।

पुलिस को पीड़िता ने बताया कि दस दिन पूर्व बलजीत कौर ने उसे बहाने से अपने घर पर बुलाया जहां उसका पति गुरचरण सिंह पहले से ही मौजूद था। घर में पहुंचते ही गुरचरण सिंह ने उसके साथ दुराचार किया तथा उसकी बलजीत कौर ने मोबाइल से उसकी पूरी वीडियो क्लिपिंग बनाई।

उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे क्लिपिंग इंटरनेट पर अपलोड कर उसे बदनाम कर देंगे। पुलिस ने बलजीत कौर व गुरचरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी हरिंदर सिंह चमेली मामले की जांच कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें