फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियालाः पेड़ से टकराई कार, भीषण हादसे में तीन लोगों की गई जान

Fri, 01 Mar 2019 10:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

पटियाला-समाना रोड पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार को काट कर शव बाहर निकाले गए। थाना पसियाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी थी।

विज्ञापन


हवलदार बलवीर सिंह ने बताया कि मालेरकोटला के रहने वाले मिट्ठू (30), राजू (36) और गुरजंट सिंह (50) स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे। इन्हें समाना से पसियाना वाला बाईपास से मालेरकोटला की तरफ जाना था। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे समाना रोड पर गांव ढकडबा के बस स्टैंड के पास पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन ने कार को ओवरटेक किया। इस पर कार से चालक ने संतुलन खो दिया और कार पेड़ से टकरा गई। 

इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को काट कर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने ओवरटेक करने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मिट्ठू, राजू और गुरजंट सिंह टैक्सी ड्राइवर थे और मालेरकोटला के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें