फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप में बेहोश हुआ दुल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडप में बेहोश हुआ दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर से मुखलिसपुर के एक मैरेज हाल में गई थी बरात
मामला बिगड़ता देख खिसक लिए अधिकांश बराती
हस्तक्षेप के बाद बिना शादी हुए ही लौटी बरात
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर स्थित एक मैरेज हॉल में बृहस्पतिवार रात वैवाहिक कार्यक्रम में अचानक अफरातफरी मच गई। दरअसल, मंडप में पहुंचते ही दूल्हा बेहोश हो गया। कन्या पक्ष ने दूल्हे की बीमारी की बात छिपाने का आरोप लगाते हुए वर पक्ष के कई लोगों को बंधक बना लिया। दुल्हन ने भी शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बरात बिना शादी हुए लौट आई।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर निवासी नंदकिशोर मद्घेशिया के बेटे सागर की शादी महुली क्षेत्र के रामवृक्ष मद्घेशिया की बेटी माया से तय हुई थी। शादी समारोह मुखलिसपुर स्थित एक मैरेज हॉल में होना था। बृहस्पतिवार की देर शाम बरात पहुंची। द्वारपूजा तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन शादी के मंडप में पहुंचते ही अचानक दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके मुंह से खून निकलने लगा। अगल-बगल के लोगों ने उसे संभाला। दूल्हे की हालत देख मंडप में मौजूद महिलाओं में चर्चाएं होने लगीं। कन्या पक्ष दूल्हे को बीमार बताकर हो-हल्ला करने लगा। हंगामा होता देख अधिकांश बराती बिना नाश्ता किए चले गए। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा समेत शेष बरातियों को मैरेज हॉल में बंधक बना लिया। जानकारी होने पर पहुंची महुली पुलिस ने सपा नेता केडी यादव समेत कुछ संभ्रांत लोगों की मध्यस्थता कराकर मामला शांत कराया, लेकिन दुल्हन शादी को राजी नहीं हुई। काफी प्रयास के बाद भी बात नहीं बनी तो दोनों पक्षों ने बिना शादी हुए ही मामला समाप्त करने पर सहमति जताई। इसके बाद रात में ही बरात लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें