फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी जा रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

Sat, 15 Jun 2019 01:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मानसा के गांव झुनीर के पास गुरुवार की रात व शुक्रवार की सुबह हुए सड़क हादसों में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया। गाड़ी में सवार लुधियाना निवासी विनोद कुमार व उसकी पत्नी पूनम मानसा से सिरसा की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


झुनीर के पास उनकी कार की टक्कर अपोलो गाड़ी से हो गई। इिससे विनोद कुमार व पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे थाना झुनीर के एएसआई कर्म सिंह ने बताया कि दंपती हरियाणा में किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। 

उधर, शुक्रवार की सुबह झुनीर व कोटधरमू के बीच मोटरसाइकिल सवार मंगल सिंह निवासी झेरियां वाली को जैन कार ने टक्कर मार दी। इससे मंगल सिंह जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई ले जाते समय मंगल सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चौकी कोटधरमू पुलिस ने लखविंदर सिंह निवासी फफड़े भाईके के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें