फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को टक्कर मार 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया कंटेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव कुरली के निकट सड़क किनारे खड़ी एक कार को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके चलते कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे एक परिवार के तीन मेंबर बाल-बाल बच गए। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि सुरेंद्र कुमार पुत्र बलकार सिंह निवासी सरस्वती कॉलोनी कुरुक्षेत्र, हरियाणा, जो अपनी कार में कुरुक्षेत्र से बद्दी जा रहा था। वह किसी दवाई कंपनी में काम करता है। सुबह करीब 6:30 बजे सुरेंद्र कुमार गांव कुरली के निकट अपनी कार को साइड में लगाकर नीचे उतरा ही था कि इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी और 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। कार में सुरेंद्र कुमार की पत्नी कविता, लड़की रिया, लड़का उमेश बैठे थे जिनको मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने कंटेनर चालक विष्णु शर्मा निवासी नोएडा यूपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें