फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hoshiarpur News: बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत

Thu, 07 Dec 2023 03:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि बस चालक प्रेम लाल निवासी चब्बेवाल मौके से भाग गया। मामला दर्ज किया जा रहा है। बस चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। तीनों मृतक पंचनंगलां के रहने वाले थे और सुबह बलाचौर जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बस ने मारी टक्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर जिले में गढ़शंकर-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव पनाम के निकट ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आने से दो सगे भाईओं समेत तीन लोगो की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


गांव पनाम के निकट रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार निजी कंपनी की राजधानी बस ने ओवरटेक किया और गढ़शंकर की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाई जोगिंदर कुमार, रमन कुमार और हेम राज निवासी पंचननगलां थाना माहिलपुर बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी समुंदड़ा के प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि बस चालक प्रेम लाल निवासी चब्बेवाल मौके से भाग गया। मामला दर्ज किया जा रहा है। बस चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। तीनों मृतक पंचनंगलां के रहने वाले थे और सुबह बलाचौर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें