फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: राजपुरा में हादसे में दो की मौत, फिरोजपुर में सिपाही की गई जान, जालंधर में दो कारों के उड़े परखच्चे

Fri, 18 Jun 2021 06:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में एक सिपाही समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हैं। जालंधर में दो कार आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो पेड़ उखड़ गए। उधर, फिरोजपुर के खोसा गांव में सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। राजपुरा में कार से थ्री व्हिलर टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हैं। 
विज्ञापन
फिरोजपुर में सड़क हादसे में सिपाही की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के जमशेर चौकी के अंतर्गत 66 फुटी रोड पर दो कारों के बीच शुक्रवार दोपहर भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इन तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों कारों की गति बहुत ज्यादा थी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कारों की चपेट में आकर सड़क किनारे लगे दो पेड़ भी टूट कर गिर गए। फिलहाल कार चालकों की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इनमें से एक कार चालक जालंधर हाइट का रहने वाला है व दूसरा तरनतारन का है। दोनों कार चालकों का कहना है कि वह एक-दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत नहीं देना चाहते हैं, उनके बीच आपसी सहमति हो गई है। इसके चलते मामला दर्ज नहीं किया गया है। 

कार और ट्रक की भिड़ंत में सिपाही की मौत

उधर, फिरोजपुर के गांव खोसा दल के नजदीक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार पंजाब पुलिस के सिपाही की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा गुरुवार की रात हुआ है। जीरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक जसविंदर सिंह निवासी गांव मल्लू बानिया पंजाब पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत था और ड्यूटी फिरोजपुर पुलिस लाइन में थी। गुरुवार रात्रि जसविंदर ड्यूटी पूरी करने के बाद कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। तभी गांव खोसा दल के नजदीक पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में जसविंदर की मौत हो गई।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी चालक ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर जीरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, गुरमुख सिंह निवासी मल्लू बानिया ने बताया कि जसविंदर को अपने पिता की जगह नौकरी मिली थी। कुछ माह पूर्व पिता की मौत हो गई थी, पिता भी पंजाब पुलिस में तैनात थे। जसविंदर रात आठ बजे व्हाट्सएप पर स्टेटस डालकर अपनी कार से गांव लौट रहे थे कि रास्ते में सड़क हादसा हो गया। 
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

राजपुरा में सराएबंजारा-अंबाला रोड पर हुए सड़क हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल सन्नी कुमार निवासी मोतीहारी बिहार ने सदर पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह अपने साथियों के साथ सराएबंजारा के नजदीक बिहार से काम के लिए आए थे। 

गुरुवार को साथियों के साथ अंबाला की तरफ थ्री व्हीलर में जा रहे थे। थ्री व्हीलर अंबाला का रजत कुमार चला रहा था। तभी गांव अलुणा के पास हरियाणा नंबर की कार जो आगे चल रही थी ने सड़क के बीच में खड़ी कर दी, जिससे थ्री व्हीलर कार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में आगे बैठा रिश्तेदार राम बालक पासवान व थ्रीव्हीलर चालक रजत कुमार की मौत हो गई, जबकि वह और दो अन्य साथी घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने हरियाणा नंबर की कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें