वहां से वह मोहित को लेकर वापस बड़शामी अड्डे पर गया। जहां उसके गांव सुरा निवासी अजय कुमार और गौरव कुमार मिले। वह भी उनके साथ कार में बैठ गए। तभी मोहित ने जठलाना साइड में जरूरी काम की बात कही और वे जठलाना की तरफ कार में चल पड़े। इस दौरान कार मोहित चलाने लगा और वह साइड वाली सीट पर बैठ गया।
पिछली सीट पर अजय और गौरव बैठे हुए थे। खजूरी जठलाना रोड पर पहुंचते ही सामने एक वाहन तेज गति से उनकी तरफ आ गया। जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ में टकराकर पलट गई। इस दौरान गौरव कार से बाहर गिर गया, जबकि मोहित, अनूप, गौरव कार के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने तीनों दोस्तों को कार से बाहर निकाला। चारों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मोहित, अनूप और गौरव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
देर रात हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। हादसे में तीन की मौत हो गई है और एक युवक घायल है। मामले में घायल युवक गौरव की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्जकर लिया है। जांच की जा रही है। - जठलाना थाना प्रभारी, धर्मपाल।