भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और खिड़की तोड़कर तीनों दोस्तों को निकाला गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूटी पर जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।
नवदीप महाजन पुत्र बूटा राम निवासी मोहल्ला छत्ती खूही ने बताया कि उसका भाई गगन महाजन बटाला में निजी काम करता था। वह अपनी स्कूटी पर बटाला से गुरदासपुर लौट रहा था। जब वह पेट्रोल पंप के सामने गांव बब्बरी जीटी रोड पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने विपरीत दिशा से आकर टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई राज मसीह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेजा गया। एएसआई राज मसीह ने कहा कि मृतक के भाई के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।