फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अमृतसर में मिली सिर कटी लाश, फरीदकोट में महिला और बच्चे के शव मिलने से हड़कंप

Sun, 11 Feb 2024 09:40 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर में सिर कटी और फरीदकोट में महिला व बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। हालांकि किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिए हैं। पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर जिले के लोपोके थानाक्षेत्र की पुलिस चौकी रामतीर्थ इलाके में एक युवक की सिरकटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस पहचान की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन


लोपोके थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रामतीर्थ से खासा रोड पर स्थित गांव कलेर के खेतों में किसी की सिरकटी लाश पड़ी है। इसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 साल होगी।

इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि हत्यारों ने युवक की दायीं बाजू पर लिखे नाम वाले हिस्से को कैमिकल या तेजाब डाल कर जला दिया है। शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की गई। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि पहचान के लिए पंजाब के सभी थानों में सूचना कर दी गई है। 

फरीदकोट: नहर में महिला व बच्चे के शव मिले

उधर, फरीदकोट जिले से गुजरने वाली सरहिंद नहर में गांव मचाकी मल्ल सिंह के पास एक महिला और बच्चे का शव मिला है। फिलहाल इन शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को किसी ने नहर में शव उतराने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को नहर से निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों को बाहर निकालने पर पता चला हि यह महिला और बच्चे के हैं। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस पहचान की कोशिश में जुटी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें