फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में तीन आत्महत्याओं से सनसनी: जगरांव में युवक ने की खुदकुशी, फंदे पर लटकी मिली युवती, एक व्यक्ति ने भी जान दी

Sun, 30 May 2021 05:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

जगरांव में युवक संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। पुलिस आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी है। रिशी नगर में 18 साल की युवती ने मानसिक परेशान के चलते अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। गांव मसेमी में आत्महत्या करने वाला व्यक्ति भी मानसिक परेशान चल रहा था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों ने खुदकुशी कर ली। जगरांव में संदिग्ध हालात में 36 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। वहीं रिशी नगर में 18 साल की लड़की फंदे पर लटकी मिली। गांव मसेमी में भी झुग्गियों में रहने वाले व्यक्ति ने मानसिक परेशानी में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एक दिन में तीन आत्महत्याओं से जिले में सनसनी फैली है।

विज्ञापन


संदिग्ध हालत में युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या
जगरांव के अगवाड़ लदाई में रहने वाले 36 वर्षीय युवक ने रविवार को सुबह संदिग्ध हालात में घर के पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय मृतक युवक हरदीप सिंह पुत्र रणजीत सिंह गांव कोरेवाल जिला मोगा जो इस वक्त जगरांव के अगवाड़ लदाई में किराये के मकान में रह रहा था।
 
थाना सिटी पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता रणजीत सिंह ने बताया है कि उनका बेटा हरदीप सिंह करीब ढाई महीने पहले मनीला से आया था। बेटे की शादी आठ साल पहले जगरांव की रहने वाली रमनदीप कौर से हुई थी। इस समय उनका बेटा हरदीप सिंह अपने ससुराल जगरांव में ही एक किराये के मकान में रह रहा था। 

विज्ञापन

रविवार को सुबह वह अपने बेटे हरदीप सिंह से मिलकर वापस अपने गांव जा रहे थे, जब वह मोगा के पास पहुंचे तो उन्हें फोन पर पता चला कि उनके बेटे ने खुदकुशी कर ली है। वह उसी समय वापस जगरांव पहुंचे। मृतक अपने पीछे पत्नी और सात साल का लड़का छोड़ गया है।

थाना सिटी जगरांव के एएसआई गुरचरन सिंह ने बताया कि मृतक हरदीप सिंह के पिता रणजीत सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

फंदे पर लटकी युवती
लुधियाना के रिशी नगर इलाके में रहने वाली सुमन (18) ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता उस समय चला जब परिवार के लोग उसे बुलाने कमरे में पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना पीएयू (पंजाब कृषि विश्वविद्यालय) की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह ने बताया कि सुमन कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। इसी के चलते उनसे शनिवार को अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। उसने इससे पहले परिवार वालों से भी कोई बात नहीं की थी कि वह किस बात को लेकर परेशान है। पुलिस ने मृतका के पिता संजय के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की।

युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान
उधर, गांव मसेमी में झुग्गियों में रहने वाले शैलेंद्र पासवान ने मानसिक परेशानी के चलते पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार की सुबह जब लोगों ने पेड़ से लटका शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। थाना पीएयू की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

जांच अधिकारी एएसआई ज्ञान सिंह ने बताया कि शैलेंद्र मजदूरी करता था। कुछ महीने पहले उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था। इस कारण उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इससे शैलेंद्र काफी परेशान था। इसी के चलते उसने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें