मोहाली में व्यक्ति से धोखे से लूट ले गए हजारों रुपये
2000 के नोट बदलने के बहाने युवक को किडनेप करने और फिर पैसे छीनकर उसे फैंकने वाले युवकों को पुलिस ने दबोच लिया है। मामले में कई बड़े खुलासे हुए। मोहाली फेज-एक में वीरवार को दिनहिदाड़े अगवा कर एक व्यक्ति के पचास हजार लूटने के मामले को हल करने का दावा किया है।
पुलिस ने मामले में तीन लोगों को लुधियाना से कार समेत काबू किया है। आरोपियों में दो बिहार के रहने वाले है। इनमें राज कुमार व भजन मठाऊ के रूप में हुई है। जबकि उसकी कार चालक की पहचान सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया।
इस मौके एसपी सिटी परमिंदर सिंह पंडाल व सीआईए इंचार्ज अतुल सोनी समेत कई अधिकारी हाजिर थे। उन्होंने बताया कि आरोपी पंद्रह दिन पहले ही पंजाब आए थे। इसके अलावा वह टैक्सी हायर कर वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने इस दौरान मलेरकोटला और नाभा में भी वारदात को अंजाम दिया है।
इस तरह से अंजाम दी गई वारदात
मोहाली में व्यक्ति से धोखे से लूट ले गए हजारों रुपये
पुलिस को दी शिकायत में युवक अर्जुन ने बताया था कि वह इलाहाबाद का रहने वाला है और मोहाली में पंजाब बेकरी में काम करता है। वीरवार की सुबह वह बैंक में 40 हजार रुपए जमा कराने गया था। दुकान के पास ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बैंक है, जहां वह 40 हजार रुपए जमा कराने गया था। जैसे ही वह बैंक पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद 2 लड़कों ने उससे कहा कि कितने पैसे जमा कराने आए हो।
उसने कहा 40 हजार तो वह बोले कि 40 नहीं 25 हजार रुपए ही जमा होंगे। यह सुनकर कुछ युवक आए और वे उसे बैंक शाखा से बाहर ले गए। युवकों ने कहा कि वे उसके पैसे जमा करा देंगे। इसके बाद जब उसने कहा कि नहीं मैं खुद करा दूंगा तो वह उसे बैंक के बाहर ही पीटने लगे। इसके बाद एक कार आई और उन्होंने उसे उसमें किडनेप करके भागने लगे।
अर्जुन ने बताया कि, कार में तीन लड़के थे। एक गाड़ी चला रहा था और दो उसे पीट रहे थे। जैसे-तैसे उसने कार से छलांग लगा दी और वह मोहाली के ओल्ड वेरियर के पास कूद गय, लेकिन युवकों ने उससे 40 हजार रुपए छीन लिए।