वारदात के बारे में जानकारी देती हुईं एसएसपी
एसएसपी नीलांबरी विजय जगदाले ने बताया कि हत्या के बाद सेंट्रल डिवीजन डीएसपी कृष्ण कुमार, सेक्टर-11 थाना प्रभारी लखवीर सिंह, एसआई सुरेंद्र गौतम और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। वारदात के बाद पुलिस ने संदीप के आस-पड़ोस और उसके परिवार से बात की गई। इसमें सामने आया कि चार अक्तूबर के दिन मृतक संदीप के छोटे भाई का जन्मदिन था।
इस दौरान उसका छोटा भाई मोहल्ले में जन्मदिन की खुशी में मिठाई बांट रहा था। इस दौरान उससे और आरोपी सूरज के छोटे भाई से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई और फिर परिवार भी आमने-सामने आ गए। जब लड़ाई-झगड़े की होने की बात पुलिस को पता लगी तो पुलिस ने आरोपी के छोटे भाई से पूछताछ की। इसके बाद उन तीनों आरोपियों का नाम सामने आया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि 12 अक्तूबर की देर रात करीब 12:30 बजे संदीप उन्हें सेक्टर-17 के बस स्टैंड पर मिला। इसके बाद वह सभी आपस में लड़ने लगे। लड़ाई होते देख किसी ने इस मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीसीआर को देख सभी वहां से भाग निकले। इसके बाद आरोपियों ने संदीप को दोबारा सेक्टर-24,15 कि डिवाइडिंग रोड पर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी उसे पार्क में ले गए और उसकी हत्या कर दी।