इंटरनेशनल बॉक्सर और हरियाणा पुलिस के डीएसपी अखिल कुमार के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। अखिल के पिता शिव भगवान मिश्रा को फोन पर एटीएम नंबर व कोड न बताने पर अज्ञात युवक ने यह धमकी दी है।
परेशान शिव भगवान बृहस्पतिवार को वकील वीरेंद्र हुड्डा के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। 6 साल से शहर के लक्ष्मीनगर इलाके में रह रहे मिश्रा ने बताया कि उनका बेटा अखिल इंटरनेशनल बॉक्सर है और हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत है।
फिलहाल उनकी ड्यूटी मधुबन में है। जेल विभाग से सेवानिवृत्त मिश्रा ने आरोप लगाया है कि दो दिन पहले अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया कि वह बैंक से बोल रहा है।