फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतसर में पूर्व फौजी और बरनाला में डॉक्टर को मिली धमकी, कहा- लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ का नाम सुना है

Tue, 07 Jun 2022 08:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/बरनाला (पंजाब)

सार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के नाम पर बरनाला के एक डॉक्टर को कथित धमकी देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बता पूर्व फौजी को व्हाट्सएप कॉल के जरिये जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पूर्व फौजी को कई बार व्हाट्सएप कॉल की और मोबाइल पर पिस्तौल की मैगजीन लोड करने का वीडियो भेजकर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। 

विज्ञापन


छेहरटा के हरजीत सिंह ने बताया कि फौज में 18 साल की सेवा के बाद वह अपने परिवार के साथ यहां रह रहा है। अपने परिवार के पालन पोषण के लिए वह मोदीखाना के नाम से फर्नीचर की दुकान करते हैं। मंगलवार को सुबह उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल आई और बार-बार धमकी देते हुए फोन न काटने की बात कहता रहा। उन्होंने बताया कि पहले तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद दोपहर में फिर व्हाट्सएप पर कॉल आई और फोन न काटने की बात कहते हुए वापस उन्हें फोन करने की धमकी देता रहा।

हरजीत सिंह ने बताया कि दोपहर में वह अपने शोरूम में काम कर रहे थे तो उन्हें फिर कॉल आई और दूसरी तरफ से कहा गया कि मुझे ब्लॉक क्यों किया गया। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताया और कहा कि सिद्धू मूसेवाला को भी हमारे गैंग ने मारा है और अब तुम्हारे लिए मैगजीन भर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर हमारी बात नहीं मानी तो तुम्हारे परिवार को बहुत जल्द नुकसान पहुंचाएंगे। आरोपी पंजाबी भाषा में बात कर रहा था लेकिन उसकी आवाज और भाषा से जम्मू और कश्मीर का लग रहा था, क्योंकि आरोपी उनकी पत्नी के लिए बेगम शब्द का इस्तेमाल करते हुए उसे (शिकायतकर्ता की पत्नी) को विधवा बनाने की धमकी दे रहा था। उसके व्हाट्सएप की डीपी पर एक उग्रवादी के हाथ में राइफल के साथ फोटो लगी हुई है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस को शिकायत देते हुए जल्द आरोपियों का पता लगा उनकी जिंदगी सुरक्षित करने की गुहार लगाई है।

बरनाला के डॉक्टर को गैंगस्टर की धमकी
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग के नाम पर बरनाला के एक डॉक्टर को कथित धमकी देने का मामला सामने आया है। बरनाला के गांव उगोके के रहने वाले डॉक्टर जगसीर सिंह ने थाना शहणा में दी लिखित शिकायत में बताया कि सुबह के समय उन्हें किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। 

फोन करने वाले ने कहा कि वह गोल्डी बराड़ बोल रहा है, तुमने गोल्डी बराड़ के बारे में सुना है। जब उन्होंने गोल्डी के नाम के बारे में जानकारी न होने की बात कही तो फोन करने वाले ने कहा कि उन्होंने ही सिद्धू मूसेवाला को मरवाया है। इसके बाद उसने कुछ धमकी भरे शब्द कहे और फोन काट दिया। 

डॉक्टर जगसीर सिंह ने पुलिस थाना शहणा में लिखित शिकायत देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि डॉक्टर जगसीर सिंह की शिकायत की जांच के बाद उस नंबर की लोकेशन जालंधर शहर की मिली है। लोकेशन के आधार पर जब पुलिस वहां पहुंची तो वहां जो व्यक्ति मिला उसका इस मामले से कोई संबंध सामने नहीं आया। उसने बताया कि पहले भी उसके नंबर से फिरोजपुर के किसी व्यक्ति की कॉल गई थी। इसके बारे में पीड़ित ने पुलिस के टोल फ्री नंबर पर जानकारी दी थी। एसएचओ बलदेव सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें