फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर पर गोलियां दागने वाला तीसरा आरोपी काबू, 3 दिन के रिमांड पर

Sun, 19 Mar 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
बुड़ैल की बिहारी मार्केट में सेक्टर 46 निवासी  फाइनेंसर कर्ण उर्फ पहलवान पर देशी कट्टे से फायरिंग करने वाले तीसरे आरोपी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह पुलिस अब तक मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


बुडै़ल पुलिस चौकी इंचार्ज शिव चरण ने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के जिला सोनीपत निवासी संदीप उर्फ चोटीवाला के रूप में हुई है। आरोपी को शनिवार जिला अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में अब तक सामने आया है कि इस आरोपी ने देसी कट्टे से फाइनेंसर पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस को उससे वह  देशी कट्टा भी बरामद करना है। इससे पहले पुलिस ने एक दोनाली बंदूक और उसके साथी हिमांशु उर्फ गुज्जर से बरामद की थी। साथ ही पुलिस ने तीसरे आरोपी  वैभव से लोहे की रोड बरामद की थी। इन दोनों को पुलिस ने चार मार्च को गिरफ्तार किया था और इससे पहले 3 मार्च को फाइनेंसर पर जानलेवा हमला करवाने वाली उसकी पत्नी ऊषा व इस हमले की साजिश में शामिल जगतपुरा निवासी रवि व बलराम उर्फ लला को गिरफ्तार किया था। इस समय सभी आरोपी पांचों आरोपी  बुड़ैल जेल में बंद है।

पुलिस जांच में सामने आया था कि फाइनेंसर कर्ण की पत्नी ने ही 75 हजार रुपये की सुपारी देकर उसको मरवाने की साजिश रची थी, क्योंकि उसका किसी दूसरी महिला के साथ संबंध था। 22 फरवरी की रात करीब 10 बजे तीनों हमलावर आटो से आए और फाइनेंसर पर बुड़ैल में बीच बाजार तीन गोलियां गोलियां दागने के बाद आटो से ही फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें