घरों के बाहर खड़ी गाडि़यों के टायर चोरी रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। चोरों ने सेक्टर 37 स्थित मकान के सामने खड़ी वरना गाड़ी के चारों टायर चोरी कर ईटपर खड़ी कर गए।
सेक्टर 39 थाना पुलिस ने सेक्टर 37 निवासी एसडी सिंह की शिकायत पर टायर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
सेक्टर 37 निवासी एसडी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात को उन्होंने वरना गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। सोमवार सुबह देखा तो गाड़ी ईट के सहारे खड़ी थी।
गाड़ी के चारों टायर चोरी हो रखे थे। टायर चोरी की सूचना मिलते ही सेक्टर 39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिग जब्त की है ताकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे टायर चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य तक पहुंच सके।