फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में किसान की जेब से महिला ने 44 हजार रुपये उड़ाए

Wed, 11 May 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
सेक्टर-17 बस स्टैंड पर मंगलवार शाम को बस से उतरते समय एक महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की जेब से 44 हजार कैश चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस जांच में लगी है।
विज्ञापन


गांव कैथल, हरियाणा निवासी कृष्ण लाल ने बताया कि वह कैथल में खेतीबाड़ी करते हैं। मंगलवार दोपहर को वह चंडीगढ़ किसी लेनदेन के काम से आए थे। इस दौरान उनकी जेब में कुल 44 हजार रुपये थे। सेक्टर-17 बस स्टैंड पर जब वह बस से उतरने लगा तो भीड़ में एक अज्ञात महिला ने दो बार धक्का मुक्की की।

कुछ लोगों ने पीछे से धक्का-मुक्की करने वालों का विरोध भी किया। शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह बस स्टैंड से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि जेब से पैसे गायब थे। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड में आकर देखा तो महिला गायब थी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस पीड़ित की शिकायत पर आरोपी महिला के स्कैच भी बनवाने में लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें