फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के बंद घर में चोरों ने लगाई सेंध

Fri, 15 Apr 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर के बंद घर से चोर पीतल के बर्तन चुराकर ले गए। जिस समय घर पर चोरी हुई घर बंद था। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है छानबीन चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तमन्ना पीयू में प्रोफेसर के पद पर तैनात है। पुलिस के मुताबिक चोर पीछे की जाली काट कर घर में घुसे और घर से पीतल के कई पुराने बर्तन चुरा कर ले गए। इसके अलावा पुलिस को घर से कोई कैश और गहने नही मिले। बर्तनों काफी पुराने थे। बर्तनों की कीमत सही अंदाजा नही लगाया जा सका है।

चोरी का पता बुधवार को चला जब परिवार के सदस्य घर वापस लौटे। अंदर जा कर देखा तो घर का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से चोर पीतल के बर्तन चुरा कर ले गए हैं।
विज्ञापन


चोरी का पता चलते ही पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर चोरी की सूचना दी। मौके पर थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की जांच चल रही है फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें