फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉर्क फार्मास्यूटिकल्स के मालिक के घर लाखों की चोरी

Thu, 18 Feb 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉर्क फार्मास्यूटिकल्स कंपनी मालिक परमजीत सिंह के सेक्टर-36 स्थित मकान नंबर 117  में घुसकर वीरवार तड़के लाखों के गहने और कैश चोरी कर लिया गया। चोरी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परमजीत की बेटी ने तरुनप्रीत ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। वारदात वीरवार सुबह हुई है। उन्होंने बताया कि घर में उनके माता- पिता और उसके भाई पहली मंजिल पर अपने कमरे में सोए थे।

एक नकाबपोश ने घर के बाहर कार पार्क की। इसके बाद नुकीले हथियार से नीचे की खिड़की तोड़कर वह घर के अंदर घुस गया। इसके बाद उसने आलमारी का लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


मां की नींद खुली तो भागा चोर
तरुनप्रीत ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उनकी मां उठ गई। इस दौरान उन्होंने चोर को देखकर शोर मचाया। इसके बाद चोर बाहर खड़ी कार में सामान रखकर फरार हो गया। इसके बाद पहली मंजिल पर सो रहे पिता और भाई नीचे आए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी।

चोर ने मां पर किया स्प्रे अटैक
युवती ने बताया कि उनकी मां द्वारा शोर मचाने पर चोर तेजी से उनकी ओर बढ़ा। आरोपी ने उनकी मां पर किसी स्प्रे से हमला किया। हालांकि, किसी तरह उनकी मां जान बचाने में सफल हो पाई।

यह सामान हुआ चोरी:
परमजीत ने बताया कि अलमारी के दो लाख कैश, 10 सोने की चूड़ियां, दो सोने के नेकलेस, सात सोने का छोटे नेकलेस, आठ बालियां, एक डायमंड का टाप और तीन महंगी घड़ियां चोरी हुई हैं। इनकी कुल कीमत करीब पचास लाख आंकी जा रही है।

45मिनट तक चोर ने खंगाला पूरा घर:
सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि पहले चोर ने आराम से अलमारी से गहने चुराए। इसके आरोपी युवक दाहिने हाथ में लंबा नुकिला हथियार लेकर करीब 45मिनट तक पूरे घर का चक्कर लगाता रहा। वहीं, मकान मालिक की लापरवाही भी सामने आई है। लाखों के सामान से भरा अलमारी का लॉक खुला छोड़ रखा था।

चार दिनों पहले इंग्लैंड से आया है भाई
उन्होंने बताया कि घर में उनके माता पिता ही रहते हैं। उनका भाई इग्लैंड में रहता है। वह चार दिन पहले ही इग्लैंड से वापस घर आया है।

रामदयाल, थाना प्रभारी, सेक्टर-36 ने बताया कि टॉर्क कंपनी के मालिक परमजीत सिंह के घर में बुधवार सुबह चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। इस मामले की जांच में पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम भी लगी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें