अंतिम संस्कार को लेकर हुआ बवाल
मृतक के परिजनों ने दावा किया कि पिछले कई सालों से उक्त जमीन पर अपने परिवार के मरने वाले लोगो का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। जबकि दूसरे पक्ष के कमल का आरोप है कि जिस स्थान पर शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है, वह गली है। गली के बराबर में ही श्मशान घाट है जिसमें लोग शव का अंतिम संस्कार नहीं करते।
उक्त जमीन को नगर निगम की जमीन होने का लोगों ने दावा किया। आरोप है कि उन्होंने शव के अंतिम संस्कार करने से मना किया तो उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया गया। जिसमें सोनू ,अनिल को चोटे लगी है। दूसरे पक्ष पर पथराव करने का भी आरोप लगाया। मामले की सूचना पाते ही डीएसपी रोहतास और पुरानी सब्जी मंडी एसएचओ राजेश कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे । दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस से भी लोगों की नोकझोंक हुई। एक पक्ष का आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से ही गली में शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। बाद में पुलिस के समझाने पर किसी तरह लोग शांत हुए। अंत मे विवादित जमीन पर अंतिम संस्कार हुआ।
बवाल के बाद तैनात पुलिस बल
विवादित जमीन पर शव के अंतिम संस्कार को लेकर तनाव की स्थिति को देखते हुए अधिकारियो के निर्देश पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। महिला थाना पुलिस भी सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गई।
कई साल से चला रहा विवाद
तेज कॉलोनी में शव के अंतिम संस्कार को लेकर पिछले कई साल से विवाद चला रहा है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि श्मशान घाट की दीवार को भी दूसरे पक्ष के लोगों ने तोड़ दिया था। जिसकी शिकायत डीसी से लेकर सीएम तक से की गई थी मगर इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
धानक समाज के दो पक्षों के बीच शव के अंतिम संस्कार को लेकर मारपीट हो गई थी। मामला शांत करा दिया गया है। जमीन श्मशान घाट की है या फिर नहीं प्रशासन इस पर फैसला करेगा। - डीएसपी रोहतास