एक निजी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पिता अपनी नाबालिग दो बच्चियों के लिए लंच लेकर स्कूल गया, बच्चियां स्कूल में मौजूद नहीं थी। बाद में ढूंढते समय दोनों बच्चियां अर्ध बेहोशी की हालत में सुभाष नगर के पास मिली।
बच्चियों ने अपना अपहरण होने और अपहरणकर्ताओं के कब्जे में दो अन्य बच्चियों के होने की बात पुलिस को बताई। एसपी हरविंदर सिंह ने मामला ध्यान में होने और पुलिस की ओर से कार्यवाही करने की बात बताया।
साथ ही उन्होंने साफ किया कि अन्य बच्चियों के बारे में कोई सूचना नहीं है और अन्य किसी ने भी अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है। मामले की जानकारी देते हुए बारह और दस वर्ष की बच्चियों ने अपने पिता की उपस्थिति में बताया कि वह कमला नेहरू पब्लिक स्कूल चक हकीम में पढ़ती हैं।
आज सुबह वह स्कूल बस की इंतजार में घर के पास वाल्मीकि चौक पर खड़ी थी। इतने में एक छोटे हाथी जैसी गाड़ी जिस पर तरपाल लगी थी आई। उसके ड्राईवर ने उनके पास आकर कहा आपकी गाड़ी नहीं आएगी, वह उन्हें लेने आया है।
तलाश में जुटे पिता को दोनों अर्ध बेहोशी की हालत में मिली थी
बच्ची से पूछताछ करते एएसआई
- फोटो : अमर उजाला
इस पर व गाड़ी में बैठ गई। इसी बीच किसी ने गाड़ी में उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी। वह दोनों हल्की बेहोशी की हालत में थी, जैसे उन्हें कुछ सुंघाया गया हो। बाद में उन्होंने अपने आप को एक कमरे में पाया।
उन्होंने देखा कि कमरे में दो लड़कियां और थी, जिनकी आंखों पर पट्टी बंधी थी। उन्हें थोड़ा होश थी, इसलिए वह कमरे की खुली खिड़की देखकर किसी तरह से बाहर निकली और रोने लगी। एक महिला की मदद से वह सुभाष नगर के पास पहुंची।
वहां उनका पिता स्कूल में न मिलने के कारण ढूंढ रहे थे। बाद में पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधिकारी फौरी तौर पर एक्शन में आए। एएसआई बलदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ बताए गए रास्तों पर लगे सीसीटीवी की चेकिंग की है।
फुटेज में छोटे हाथी जैसी गाड़ी नजर आ रही है। एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और आरोपी को काबू करने के प्रयास किए जा रहे है।