होमवर्क न होने पर टीचर की मार के डर से खुद पर तेल छिड़क कर आग लगाने वाले सातवीं के छात्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। यह दर्दनाक मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। आग से झुलसे सातवीं कक्षा के छात्र ने टांडा में दम तोड़ दिया।
उसने वीरवार को स्कूल जाते समय केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी। 65 फीसदी झुलसे छात्र की वीरवार देर रात टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पंकज शर्मा पुत्र रवि दत्त निवासी गांव जौह, तहसील भोरंज (हमीरपुर) राजकीय माध्यमिक पाठशाला जौह में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। सुबह साढ़े आठ बजे पंकज घर से स्कूल के लिए निकला। इस दौरान चुपके से घर से मिट्टी के तेल की एक बोतल स्कूल बैग में छुपाकर रख ली।