सेक्टर-8 में 9वीं के स्टूडेंट को टक्कर मारकर भागने वाले मर्सिडीज चालक को पुलिस 24 घंटे बाद भी नहीं पकड़ पाई है। शनिवार को पुलिस ने कुछ मर्सिडीज कार मालिकों को पूछताछ के लिए बुलाया था।
हालांकि उन्हें पूछताछ के बाद जाने दिया गया। थाना पुलिस के अनुसार उन्हें टक्कर मारने वाली मर्सिडीज के बारे में अहम सुराग मिले हैं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं हादसे में घायल स्टूडेंट सेक्टर-8 निवासी अजित की हालत नाजुक बनी हुई है। वह पीजीआई के आईसीयू में भर्ती है। बता दें कि शुक्रवार दोपहर सेक्टर-8 में रहने वाले अजित को एक मर्सिडीज कार ने टक्कर मार दी थी।
अजित सेक्टर-8 के ही सरकारी स्कूल में 9वीं का स्टूडेंट है। उसके पिता सेक्टर-8 में ही एक कोठी में बतौर माली काम करते हैं। वह मकान मालिक की कोठी के ही सर्वेंट क्वार्टर में परिवार समेत रहते हैं।