फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में थार का कहर: सड़क पार कर रही सगी बहनों को उड़ाया, एक की मौके पर मौत, आरोपी फरार

Wed, 15 Oct 2025 06:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शहर में थार चालक ने लापरवाही दिखाते हुए सड़क से गुजर रही दो युवतियों को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
थार की टक्कर से युवती की मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सेक्टर-45 में देव समाज कॉलेज के सामने मंगलवार दोपहर सड़क पार कर रही दो सगी बहनों को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बड़ी बहन सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी और मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटी बहन गंभीर हालत में जीएमसीएच-32 में आईसीयू में भर्ती है। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसा दोपहर 1.55 बजे का है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बड़ी बहन सजोफ (22) और छोटी ईशा (20) देव समाज कॉलेज के गेट नंबर-2 के पास सड़क पार करने के लिए खड़ी थीं। वे दोनों सड़क पार करने लगीं तो सेक्टर-45/46 लाइट पॉइंट की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार ने उन्हें टक्कर मार दी। बड़ी बहन सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत ऑटो में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने सजोफ को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, दोनों बहनें सेक्टर-46 स्थित एक ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण लेने जाती थीं। मृतका उत्तर प्रदेश के शामली की रहने वाली थी। हादसे के बाद आरोपी चालक थार में से गर्दन बाहर निकालकर पीछे देखने के बाद भी नहीं रुका और फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से लाल रंग की थार का नंबर (सीएच-01-सीजे-9000) ट्रेस कर लिया है। इसके आधार पर जांच में पता चला कि यह वाहन सेक्टर-16 निवासी किसी व्यक्ति को बेच दिया गया है। पुलिस ने वाहन के वर्तमान मालिक को थाने तलब किया है और आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में सभी संभावित रास्तों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार हादसे के बाद थार सेक्टर-34/35 लाइट पॉइंट से होते हुए सेंट्रा मॉल की ओर भागी। इसके बाद थार का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें