वहीं, जींद से मृतक के परिजन और ग्रामीण भी रोहतक पहुंच गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को शव सौंपने से इंकार कर दिया है। लोगों की मांग है कि पहले एफआईआर दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए उसी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रशासन को सौंपा जाएगा। बता दें कि एएसआई संदीप ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने दिवंगत एडीजीपी पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।