फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्त में आया बब्बर खालसा का आतंकी, 6 दिन की रिमांड पर भेजा

Thu, 26 May 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
पुलिस ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े आतंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ राहों पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की ओर से पाकिस्तान में बैठे संगठन आतंकियों के साथ मिलकर प्रदेश में खून खराबा करने के लिए प्लानिंग की जा रही थी। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर उसका 6 दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन


एसएसपी स्नेहदीप शर्मा के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव पल्लियां खुर्द निवासी नौजवान अरविंदर सिंह आतंकी गतिविधियों में संलिप्त है। गुप्त सूचना के आधार पर  पुलिस ने अरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2011 में दोहा कतर गया, जहां पर वह आतंकी संगठन के संपर्क में आ गया।

इसके बाद वह कुछ समय पहले भारत में आ गया। संगठन ने यहां आतंकी गतिविधियों को तेज करने के लिए पंजाब में संगठन के साथ नौजवानों को जोड़ने के लिए कहा था। इसी के तहत अरविंदर की ओर से कुछ समय पहले पंजाब में कुछ अन्य साथियों के साथ मीटिंग भी की।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि अरविंदर सिंह के खिलाफ राहों थाना इंचार्ज गुरदियाल सिंह के बयानों पर मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया रिमांड के दौरान पूछताछ में अरविंदर से कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें