टैंपो चालक ने डेढ़ साल की बच्ची को कुचला, फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
सेक्टर 38 वेस्ट में डेढ़ साल की बच्ची की टैंपो ने कुचल दिया। उसकी पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टैंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार रात की है। सेक्टर 38 वेस्ट की शाहपुर कॉलोनी में रहने वाला कपिल पड़ोसी टैंपो चालक अश्विनी से बात कर रहा था। कपिल के साथ उसकी डेढ़ साल की बच्ची शगुन भी थी।
कपिल की पत्नी अचानक घर से बाहर आई तो शगुन उसकी तरफ भागी। इसी दौरान अश्विनी ने टैंपो चला दिया और शगुन उसकी चपेट में आकर कुचली गई। परिजन घायल बच्ची को लेकर जीएमएसएच 16 लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए शगुन को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। कपिल की शिकायत पर पुलिस ने अश्विनी को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया।