फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में दर्दनाक हादसा: ईंटों से भरा ट्रक कार पर पलटा, दबने से ओला टैक्सी चालक की दर्दनाक मौत

Tue, 30 Aug 2022 11:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे सागर ने बताया कि उनके परिवार में पिता व नौ अन्य सदस्य हैं। उनके पिता ही पूरे परिवार का गुजर-बसर कर रहे थे। उन्होंने टैक्सी को फाइनेंस पर ले रखा था। पिता की हादसे में मौत के बाद उनके सामने परिवार के गुजर बसर का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
टैक्सी चालक रमेश चंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में झज्जर-मेरठ हाईवे पर गांव खेवड़ा के पास ईंटों से भरा तेज रफ्तार ट्रक कार पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबकर टैक्सी चालक की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बुलडोजर की सहायता से कार चालक का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली के करोलबाग स्थित मानक पुरा निवासी सागर ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता रमेश चंद (55) टैक्सी चालक थे। उन्होंने ओला कंपनी में अपनी टैक्सी लगा रखी थी। वह दिल्ली से बागपत के लिए सवारी लेकर आए थे। बागपत में सवारी उतारकर वह झज्जर-मेरठ हाईवे से वापस लौट रहे थे। जब वह खेवड़ा बाईपास पहुंचे तो इसी दौरान ईंट (टाइल) से भरा तेज रफ्तार ट्रक हाईवे किनारे खंभे से टकराकर उनके पिता की कार के ऊपर पलट गया। 

विज्ञापन


हादसे में उनके पिता कार समेत ट्रक व ईंटों के नीचे दब गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बुलडोजर की मदद से ग्रामीणों ने उनके पिता को कार से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
10 सदस्यों के परिवार का पालन-पोषण कर रहा था रमेश चंद
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे सागर ने बताया कि उनके परिवार में पिता व नौ अन्य सदस्य हैं। उनके पिता ही पूरे परिवार का गुजर-बसर कर रहे थे। उन्होंने टैक्सी को फाइनेंस पर ले रखा था। पिता की हादसे में मौत के बाद उनके सामने परिवार के गुजर बसर का संकट खड़ा हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें