फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहशी पिता: अपनी ही नाबालिग बेटी से करता रहा दुष्कर्म, बच्ची को दिया जन्म, फेंकने जाते वक्त लोगों ने पकड़ा

Tue, 30 Aug 2022 01:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

आरोपी काफी समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। पत्नी जब मजदूरी करने चली जाती थी तो वह घर में घुसकर बेटी से दुराचार करता था। इसका नतीजा यह हुआ कि बेटी गर्भवती हो गई। सोमवार देर रात उसने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक पिता अपनी ही 14 साल की बेटी से दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती बेटी ने सोमवार को एक बच्ची को जन्म दिया। मगर इस नवजात ने भी कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पंजाब के जालंधर का है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। पत्नी जब मजदूरी करने चली जाती थी तो वह घर में घुसकर बेटी से दुराचार करता था। इसका नतीजा यह हुआ कि बेटी गर्भवती हो गई। सोमवार देर रात उसकी डिलीवरी कराई तो रक्तस्राव नहीं रुका। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। 

आरोपी पिता नवजात बच्ची को फेंकने जा रहा था। तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने मां और आरोपी पिता पर कार्रवाई के लिए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जबकि नवजात के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मंगलवार को नाबालिग और उसकी मां के बयान दर्ज करेगी। 
विज्ञापन


चश्मदीद और मृतक नवजात को अस्पताल पहुंचाने वाले शख्स ने बताया कि वह दोस्तों के साथ घूमने निकला था। तभी आरोपी, अपनी पत्नी और नाबालिग पीड़िता को बाइक पर बैठा चुन्नी में लपेट कर ले जा रहा था। तभी एक नवजात देखा। इसके बाद उन्होंने सभी को पकड़ लिया और नवजात बच्ची की अस्पताल लेकर आते वक्त रास्ते में मौत हो गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें