फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबालाः शादी में जा रहे परिवार के साथ हादसा, 8 की मौत

Thu, 02 Mar 2017 09:47 AM IST
मोहित धूपड़/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
भात भरने आए परिवार के साथ हादसा, 7 लोगों की मौत
विज्ञापन
शादी वाले परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। भात भरने के लिए आ रहे परिवार के साथ हादसा हो गया और 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा हरियाणा के अंबाला में हुआ। नारायण सढौरा रोड पर हुआ हादसा टवेरा और ट्राले में आमने सामने की टक्कर से हुआ। हादसे में जहां 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। एसएचओ इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने बताया कि मरने वाले सभी करनाल जिले के गांव ब्रास के रहने वाले थे। ये सभी नारायणगढ़ के गांव मोरी में शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।

शादी आज ही थी और सभी भात भरने के लिए निकले थे। मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। शवों को नारायणगढ़ सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। परिजनों को भी खबर कर दी गई है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले परिवार में मातम छा गया। वहीं हादसे के बाद ट्राला ड्राइवर फरार हो गया।
विज्ञापन


मृतकों के नाम
हुकम सिंह (37), सोनू (26), अंग्रेज (26), काम सिंह (40), अभिमन्यु (55), राजकुमार (48) यह सभी करनाल जिले के निसिंग से छह किलोमीटर दूर स्थित बरास गांव के रहने वाले थे, जबकि धूम सिंह (55) बतौड़ गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें