फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंजानिया की मॉडल हेरोइन के साथ पकड़ी गई, देखिए कहां छुपाया था

Wed, 19 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
विज्ञापन
तंजानिया की महिला हेरोइन समेत काबू
विज्ञापन
थाना समराला पुलिस ने तंजानिया के जिला डार ई सलाम की रहने वाली सोतल कलमेंट को 300 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन



एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि थाना समराला की पुलिस सोमवार की शाम जीटी रोड पर आईआईटी के पास गशत कर रही थी। वहां एक अन्य देश की महिला एक साइड पर बैठी बिस्कुट खा रही थी।

पुलिस को देख वह महिला एक ओर चलने लगी। इस पर पुलिस को शक हुआ जब पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। पहले तो उसके पास से कुछ बरामद नही हुआ। जब पुलिस ने बारीकी से तलाशी ली बिस्कुट के पैकेज के अंदर से हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने आरोपी महिला को मौके पर ही हेरोइन सहित गिरप्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया की आोरपी महिला दिल्ली, मुंबई में माडलिंग करती है। फिलहाल वह दिल्ली के राजपूत रोड सतरपुर एक्सटेंनशन नजदीक मैट्रो स्टेशन नई दिल्ली में रह रही है। ,वह हेरोईन ड्रग कहां से और किसी के लिए लाई थी, इसके बारे में पूछताछ ती जा रही है। आरोपी महिला को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें