फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने इलाज के बहाने युवती से रचाई शादी

Wed, 16 Jul 2014 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में एक तांत्रिक की ओर से ढोंग रचाकर एक युवती को अपने अवैध हिरासत में रखकर उससे शादी करवाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि 4-5 साल पहले वह बीमार रहने लगी थी। इस पर किसी के कहने पर उसकी मां ने उसे उक्त ढोंगी बाबा के बारे में बताया था।

इस पर तो पीड़िता की मां उसे इलाज के लिए उसके पास ले गई। इसके बाद तांत्रिक का इलाज के बहाने के उनके घर आना जाना हुआ।

शादी रचाई फिर कमरे में बना लिया बंधक

उसके बहकावे में पीड़िता अपने घर से कथित तौर पर 2 लाख 20 हजार की नगदी और सोने की 3 चेन, 1 अंगूठी, 1 झूमका, चांदी की झांजर लेकर उसके साथ फरार हो गई।

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को यूपी में बरेली से आगे गांव बीसलपुर के एक कमरे में बंद कर दिया था। पीड़िता ने बताया कि 26 जून 2014 को इलाहाबाद कोर्ट में आरोपी ने उससे शादी कर फिर उसी कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

बंधक बनाकर रखने का मामला दर्ज

इसके बाद 12 जुलाई 2014 को वह किसी तरह से उसकी कैद में से आजाद हो गई। पीड़िता ने बताया कि तांत्रिक कासिद हुसैन ने उसके साथ विवाह तो किया, लेकिन उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की।

पुलिस ने कासिद हुसैन के खिलाफ युवती को नाजायज तौर पर अपनी हिरासत में रखने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें