फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम की पत्नी के साथ 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी

Tue, 22 Mar 2016 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी आदमपुर, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आदमपुर की पूर्व विधायिका और पूर्व सीएम भजनलाल की पत्नी जसमा देवी के साथ 1 करोड़ 61 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आदमपुर शिव कॉलोनी निवासी मैनेजर सुरजीत और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पूर्व विधायक जसमा देवी ने बताया कि आदमपुर शिव कॉलोनी निवासी सुरजीत उसके पेट्रोल पंप आदमपुर सर्विस स्टेशन पर बतौर मैनेजर कार्यरत है। पेट्रोल पंप के लेन-देन के कार्य में आरोपी हस्ताक्षर करवा लेता था। उस पर विश्वास करके मैनेजर के कहने पर वह हस्ताक्षर कर देती थी।

कुछ समय पूर्व मैनेजर के कार्य पर संदेह हुआ। अपने तौर पर जांच की तो इसका खुलासा हुआ। आरोपी सुरजीत ने उनके हस्ताक्षर करवाकर रकम निकाल ली। उन्होंने बताया कि जिस कार्य के लिए वे कहतीं थी वो कार्य न करके खुद रकम निकलवा लेता था। इसलिए आरोपी ने कई जगह फर्जी हस्ताक्षर करके उनको बड़ा नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


आरोप है कि सुरजीत के साथ संबंधित बैंक के अधिकारी और अन्य कर्मी भी शामिल हो सकते हैं, जिनके साथ मिलकर उसके पंप पर करीब 1 करोड़ 61 लाख रुपये की भारी धोखाधड़ी कर दी। घपले में करीब 55 लाख रुपये उनके निजी खातों से निकलवाये गए।

साथ ही बैंक कर्मियों के साथ मिलकर 40 लाख रुपये की लिमिट बढ़वा ली और इन पूरे रुपयों का तेल बेचकर चूना लगाया। इसके अलावा पंप का लगभग 18 माह का करीब 60 लाख रुपये का फायदा और 6 लाख रुपयों का स्टॉक भी शामिल है। उन्होंने खातों से निकाली गई राशि के चेकों की जांच करवाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बैंक अधिकारी भी संदेह के दायरे में, जांच शुरू

अपराध - फोटो : demo pic
पुलिस ने बैंक शाखा से सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है। पुलिस ने यह फुटेज पिछले काफी समय की मांगी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस फुटेज के मिलने से आरोपी के बारे में और अधिक साक्ष्य मिल सकेंगे।

बैंककर्मी भी आ सकते है चपेट में: पूर्व सीएम के परिवार से करीब 1 करोड़ 61 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के इस मामले में यदि जसमा देवी के हस्ताक्षर और खाते से पैसा निकलवाते वक्त फार्म पर किए हस्ताक्षरयुक्त नाम या अन्य साक्ष्य का मिलान एक जैसा नहीं हुआ तो बैंक कर्मी पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। इसके चलते पिछले कई दिनों से बैंक के स्थानीय मुख्य कार्यालय से व बैंक के उच्चाधिकारी इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

हमारे पास नहीं आई है रिपोर्ट : मैनेजर: पूर्व विधायक जसमा देवी के खातों से लाखों की राशि निकलने के मामले में जब आदमपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के मैनेजर नितिन कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी इस संबंध में उनके पास कोई रिपोर्ट नहीं आई है। जो कुछ भी है वह उनके हैड ऑफिस अधिकारी ही जानते हैं।

मामले की कर रहे हैं जांच : एसएचओ: थानाध्यक्ष माया सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुरजीत और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक हिसार ने बताया कि हां इस मामले में शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें