फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में किशोर का गुप्तांग काटा, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बौंदकलां(हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बौंद खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में एक किशोर का गुप्तांग चाकू से काट डाला। गंभीर अवस्था में किशोर को पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती करवाया गया। जहां से उपचार के बाद शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित किशोर ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है। वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसे नरेश ने फोन कर चौपाल के पास बुलाया। इसके बाद वह साइकिल से वहां चला गया। जब वह चौपाल के पास पहुंचा तो नरेश ने उसे बाजार तक छोड़ने की बात कही। वो दोनों साइकिल पर सवार होकर चल पड़े। रास्ते में बाग के पास पहुंचे तो नरेश ने बात करने के लिए साइकिल रोकने को कहा। वह साइकिल से उतर गया। इसी दौरान नरेश ने उसे जमीन पर पटक दिया। उसके हाथ बांध दिए और उसके पैरों पर बैठ गया। उसने चाकू निकालकर उसका गुप्तांग काट दिया। 

परिजन किशोर की तलाश करते हुए दोपहर ढाई बजे बाग में पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में वहां पड़ा था। परिजन गंभीर अवस्था में उसको पीजीआईएमएस रोहतक में लेकर गए। उपचार के बाद में किशोर को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर नरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि छात्र का उनके घर आना जाना था। जिस पर उसे ऐतराज था। उसके मना करने पर भी वह आ जा रहा था। 
विज्ञापन


बौंदकलां थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वारदात में प्रयोग हथियार की पुलिस आरोपी से बरामदगी जल्द कर लेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें