फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

Thu, 28 Apr 2016 03:16 PM IST
गुरदीप सोढ़ी/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
यमुनानगर में पिस्टल और कारतूस समेत युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के यमुनानगर में रेलवे स्टेश पर उस समय दहशत फैल गई, जब पुलिस ने एक संदिग्‍ध युवक को दबोचा। तलाशी ली गई तो युवक से इटली की पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए। यह देखते ही पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने तुरंत व्यक्ति से पिस्टल और कारतूस कब्जे में लिया और उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर वेटिंग रूम के बाद एक व्यक्ति चक्कर काट रहा था। वहां गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को संदेह हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ की। तलाशी ली गई तो उसकी जेब में पिस्टल और कारतूस मिले।

पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम दलजीत बताया। उसने बताया कि वह अमृतसर का रहने वाला है और मेरठ से आ रहा है। उसे यह पिस्टल और कारतूस अमृतसर में किसी को डिलीवर करने हैं। अ‌ब पुलिस उससे यह जानने में जुटी है कि ये सामान किसी डिलीवर करना था और इसका क्या करना है?
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें