फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में किराएदारों ने महिला से गैंगरेप कर छत से फेंका

Thu, 28 Apr 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना की एक कालोनी में मंगलवार की देर रात करीब सवा एक बजे तीन दरिंदों ने अपने मकान मालिक की विवाहिता बेटी (28) के साथ गैंगरेप कर डाला। इतना ही नहीं आरोपियों ने तेजधार हथियार से विवाहिता के हाथ की नस काटने के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मोहम्मद जौहर, पप्पू राम व बलबीर सिंह के खिलाफ हत्या और गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

मृतक विवाहिता के पिता ने बताया वह मूल रुप से बिहार के जिला सहरसा के रहने वाला है और काफी समय से लुधियाना में रह रहा है। सब्जी बेच कर रोजी रोटी कमाते है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की शादी बिहार के त्रिवेनीगंज में की थी। शादी के बाद बेटी के तीन बच्चे हुए। दो साल पहले बेटी अचानक से बीमार हो गई। पति उसका सही से इलाज नहीं करा रहा था तो वह बेटी को लुधियाना ले आए। कुछ समय बाद उसे टीबी की बीमारी हो गई। टीबी का इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन


मृतका के पिता के मुताबिक उसने अपने घर के ऊपरी मंजिल के तीन कमरे किराए पर दे रखे है। दो दिन पहले वह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ जुगियाना में रहने वाले रिश्तेदार के घर शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए चले गए। घर पर उसकी विवाहिता बेटी और तीन बेटे थे। मंगलवार की देर रात एक बेटा अपनी ड्यूटी में फैक्टरी में चला गया। इसके बाद बेटी और दो बेटे तीनों सो गए। रात सवा एक बजे के करीब तीनों आरोपी कमरे में आए और मुहं दबाकर बेटी को उठा कर ले गए।

आरोपियों ने छत पर उसके साथ दुराचार किया और उसका हाथ पर तेजधार हथियार से काट कर उसे नीचे फेंक दिया। धमाके की आवाज सुन पड़ोसी जाग गया और उसने उनके बेटे को जगाकर बताया कि उनकी छत से कोई गिर गया है। पहले तो बेटा अंधेरा होने की वजह से पहचान नहीं सका। टार्च की रोशनी में देखा तो उसकी बहन थी, जो अर्धनग्न हालत में थी। सिके बाद इलाके के लोग इकट्ठा हो गए।

लोगों ने छत पर जाकर देखा तो तीनों आरोपी ऊपर खड़े थे और उनके कपड़ों पर खून लगा था। इजसके बाद लोगों ने उन्हें काबू कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।  एसीपी पूर्वी गुरजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर तीनों आरोपियों अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है। स्वैब की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

दो भाइयों को कमरे में बंद कर गए आरोपी
लुधियाना।आरोपी जब विवाहिता के साथ गैंगरेप करने के लिए उसे ऊपर लेेकर गए तो उन्होंने उसके भाई कमरे में सो रहे थे। इस पर आरोपियों ने कमरा बंद करके बाहर से कुंडी लगा दी। जब विवाहिता नीचे गिरी तो जोरदार आवाज आई। इससे पड़ोसी जाग गया और उसने विवाहिता के भाइयों को जगाया। जब उन्होंने आकर देखा तो विवाहिता अर्धनग्न अवस्था में मृत पड़ी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें