फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में 3 सुसाइड से दहशत, दो ने फांसी ली, एक ने जहर खाया

Sun, 01 May 2016 05:28 PM IST
गजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा जिले में तीन सुसाइड के मामलों से हड़कंप मचा रहा। दो ने फंदा लगाकर जान दी, एक ने जहर खाकर। एक घटना सिरसा की, एक डबवाली की और एक गांव धूकड़ा की। पहली घटना डबवाली के वार्ड नंबर 16 की है। यहां युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक का नाम राजेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुता‌बिक, राजेश का देर रात पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। उसने पत्नी को बाहर निकालकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा खुलवाया तो राजेश फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना सिरसा की डीसी कॉलोनी की है। यहां 35 वर्षीय युवक भूपेंद्र शर्मा ने आर्थिक तंग के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। वह गाड़ियों की खरीद फरोख्त का काम करता था। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की कई पहलुओं से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


तीसरी घटना गांव धूकड़ा की है। यहां 35 वर्षीय राकेश कुमार ने मानसिक परेशानी के चलते जहर निगल लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह परिजन जब उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे तो उसे मृत पाया। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर ही पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें